फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 30 करोड़ के गबन में फंसे यूपीसीडा के रिटायर्ड अफसरों से होगी वसूली

Thu, 21 Nov 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बिना बैनामा कराए किसानों की जमीन अधिग्रहण कर मुआवजा वितरण कर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन में फंसे यूपीसीडा के तीनों सेवानिवृत्त अफसरों से गबन की राशि की वसूली जाएगी। यूपीसीडा इस तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

यूपीसीडा के प्रबंधक गोपाल प्रसाद ने बीते रविवार को निर्माण खंड-4 अलीगढ़ के तत्कालीन अधिशासी अभियंता अजीत सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक तेजवीर सिंह और अधिशासी अभियंता दीपचंद के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके मुताबिक यूपीसीडा के तीनों अधिकारियों ने नाईपुरा खादर की 1756 एकड़ व फाजिलपुर गौसाईं गांव की 151.32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। तीनों ने किसानों को उस समय मुआवजे के रूप में करीब 30 करोड़ रुपये का वितरण कर दिया। मगर, अधिगृहीत की गई जमीन का बैनामा नहीं कराया। मामले की पोल यूपीसीडा के वरिष्ठ अधिकारियों की जांच में खुली।
इसके बाद तीनों के खिलाफ थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर औने-पौने दाम मुआवजा लेने से इन्कार करने वाले कई किसान हाईकोर्ट चले गए। सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की लड़ाई-लड़ते लड़ते कई किसान दुनिया से चले गए। उधर, तीनों अफसरों के किए नए कारनामे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

- तीनों सेवानिवृत्त अफसरों ने जमकर खेल किया है। विभागीय जांच में उनके खेल सामने आ रहे हैं। जानकारी मिली है कि उन्होंने नाईपुरा व फाजलपुर गौसाईं के किसानों से जमीन अधिग्रहण करने में करोड़ों रुपये का गबन किया है। किसानों को वाजिब मुआवजा देकर बैनामा करा लेते तो यह समस्या खड़ी न होती। इसलिए तीनों से गबन की गई धनराशि की वसूली की जाएगी। यह ब्योरा एकत्र किया जा रहा है कि तीनों ने गबन करने में क्या रास्ता अपनाया। - राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, यूपीसीडा बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें