फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रिश्ते के भाई ने ही किया छात्र का अपहरण, सकुशल बरामद

Sun, 08 Mar 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। 12 लाख की फिरौती के लिए अपहृत किए गए एलकेजी के छात्र विवान उर्फ वासु को पुलिस ने छह घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण की साजिश उसके रिश्ते के भाई ने ही दो साथियों के साथ रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से धनौरा मार्ग स्थित गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी हरपाल सिंह का परिवार वर्ष 2014 में अमरोहा-नौगावां सादात मार्ग स्थित गांव याहियापुर में आकर बस गया था। हरपाल सिंह के बेटे अवनीश उर्फ सौरभ नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे, जिनकी वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

परिवार में उनकी पत्नी डॉली यादव, दस वर्षीय बेटा सार्थक उर्फ कृष्णा और पांच वर्षीय बेटा विवान उर्फ वासु हैं। विवान गांव ढक्का स्थित जियोन पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र है। बच्चों की परवरिश के लिए डॉली ने घर में ही ब्यूटीजोन नाम से ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विवान घर के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद जब मां डॉली बाहर आईं तो बेटे को गायब देख घबरा गईं और गांव में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच करीब 1:45 बजे डॉली के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने विवान के अपहरण की जानकारी देते हुए उसे छोड़ने के बदले 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पुलिस को सूचना देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें