फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्जी इलाज दिखाकर बीमा क्लेम लेने के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। फर्जी तरीके से इलाज दिखाकर बीमा क्लेम लेने और नोएडा के डॉक्टर राजीव चौधरी के नाम का दुरुपयोग करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों पर डॉक्टर राजीव चौधरी के नाम से फर्जी मोहर-हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर बीमा कंपनियों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में डिडौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही तीनों आरोपियों से अपना पक्ष रखने को बुलाया है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के ओमैक्स एनआरआई सिटी सेक्टर ओमेगा-दो निवासी डॉ. राजीव कुमार चौधरी नोएडा में निजी प्रैक्टिस करते हैं। उनका आरोप है कि मदनगीर साउथ दिल्ली निवासी साहिल अमरोहा रोड जोया स्थित साधना अस्पताल में कार्यरत है। वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताता है, जबकि उसके पास कोई वैध डिग्री नहीं है। साहिल के साथ रजबपुर के शकरपुर दुष्यंत और नौगावां सादात थाना क्षेत्र के फौंदापुर निवासी गुलशेर अली मिलकर बीमा कंपनियों से फर्जी क्लेम पास कराने का काम करते हैं। यह लोग साधना नर्सिंग होम और डिवाइन हेल्थकेयर अस्पताल जोया में मरीजों का इलाज डॉ. राजीव के नाम से दिखाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते हैं।
आरोपियों ने डॉ. राजीव चौधरी के नाम की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर का प्रयोग कर इलाज से संबंधित दस्तावेज बनाते हैं और उन्हें बीमा कंपनियों में लगाकर क्लेम लेते हैं। इतना ही नहीं, जिस डायग्नोप्लस पैथोलॉजी लैब से जांच दिखाई जाती है, वह काफी समय से बंद बताई है। जबकि डॉ. राजीव चौधरी ने अमरोहा के इन अस्पतालों में कभी किसी मरीज का इलाज नहीं किया और न वहां कोई विजिट की है। डॉ. राजीव चौधरी ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में साहिल, दुष्यंत और गुलेशर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शु्रू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें