फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत, तीन घायल

Mon, 07 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

रहरा-हसनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गांव सिरसा कला निवासी बीएससी छात्र नाजिम (20) की मौत हो गई, जबकि कार सवार परिवार के ही तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाक्षेत्र के गांव सिरसा कला में किसान सद्दीक का परिवार रहता है। सद्दीक का बेटा नाजिम ताई मुन्नी देवी, तहेरे भाई मुशाहिद और नाजरीन के साथ सैदनगली स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार रात सभी सैदनगली से ईको कार से घर लौट रहे थे। गांव रहरा में हसनपुर-रहरा मार्ग पर धर्मकांटे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। नाजिम की गंभीर हालत के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल मुशाहिद, नाजरीन और मुन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुन्नी की स्थिति अभी भी गंभीर है। नाजिम आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह बीएससी का छात्र था। उसकी मृत्यु से परिवार में शोक व्याप्त है।

ईको कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - दीप कुमार पंत, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें