फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी के पहिए के नीचे दबकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में बैलगाड़ी के नीचे दबकर 10 वर्ष की एक छात्रा की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम कादराबाद निवासी रानी (10) पुत्री अबरार शनिवार की शाम अपने घर के आगे सड़क पर खेल रही थी। गांव का ही अयूब अपनी बैलगाड़ी लेकर खेत से वापस लौट रहा था। अचानक से बैल अनियंत्रित हो गए और रानी बैलगाड़ी के पहिए के नीचे आ गई। परिजन तत्काल उसको गजरौला के एक अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी व शिकायत मिलने से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें