फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी से छेड़खानी के विरोध में पथराव, चार घायल

Thu, 13 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी के विरोध पर आरोपियों ने पीडि़तों के परिजनों से मारपीट की। जमकर पथराव भी किया, जिसमें किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
हसनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 13 वर्षीय बेटी मंगलवार शाम गांव के बाहर साइकिल चला रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करने लगे। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों की इसकी जानकारी दी। आरोप है कि किशोरी के चाचा ने आरोपियों के पास पहुंचकर शिकायत की तो उन्होंने किशोरी के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पथराव भी हुआ। जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में किशोरी के दो चाचा व दो बहनें घायल हो गईं। पीड़ित परिवार कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। हालांकि, कोई कार्रवाई नहीं की। इससे खफा होकर पीड़ित परिवार बुधवार को एसपी कार्यालय अमरोहा भी पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें