फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। जमीनी विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। जमकर पथराव हुआ। बवाल में पूर्व प्रधान समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात को संभाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना गांव की है। यहां पर रहने वाले दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसे लेकर बुधवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। तभी वहां पूर्व प्रधान पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इस दौरान तनातनी और गाली-गलोच शुरू हो गई। तभी एक पक्ष ने पूर्व प्रधान पर हमला कर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस बवाल में दोनों पक्षों से पूर्व प्रधान समेत छह लोग घायल हो गए। जिसमें आबिद अली, शोएब अली, मोहम्मद जीशान, बाबू खां, अब्दुल कादिर और सलमा बेगम शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें