फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सहकारी शुगर मिल के निमंत्रण पत्र पर सपा विधायक ने उठाया सवाल, यूपी के गन्ना मंत्री से बात कर पढ़ाया प्रोटोकॉल का पाठ

Wed, 06 Nov 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दि किसान सहकारी चीनी मिल्स कालाखेड़ा (हसनपुर) के पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर छपे निमंत्रण पत्र पर नौगांवा सादात से सपा विधायक समरपाल सिंह का नाम गायब होने से राजनीति गरमा गई है। समरपाल सिंह ने प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाते हुए मिल प्रबंधन को आईना दिखाया है तो यूपी के गन्ना मंत्री से फोन पर आपत्ति दर्ज कराई है। कहा है कि मिल उनके विधानसभा क्षेत्र में है और उनकी अनदेखी की जा रही है। यह भाजपा नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

हसनपुर के कालाखेड़ा में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड के पेराई सत्र की शुरुआत के लिए बांटे गए निमंत्रण पत्रों पर अमरोहा के भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर, हसनपुर से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी के नाम छपे हैं । कार्ड पर अंकित सभी जनप्रतिनिधि भाजपा से हैं। कार्ड पर नौगांवा सादात क्षेत्र के विधायक एवं सपा नेता समरपाल सिंह का नाम नहीं है, जबकि मिल उनके निर्वाचन क्षेत्र में है।
इससे नाराज समरपाल सिंह ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए मिल प्रबंधन पर सवाल उठाए। साथ ही प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से फोन पर बात करते हुए नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह शुगर मिल उनकी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। निमंत्रण पर क्षेत्रीय विधायक का नाम न होना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स से भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। विधायक ने शुगर मिल के महाप्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इन स्थितियों के बीच सपा और भाजपा समर्थकों के बीच भी मामला चर्चा में है। सपा विधायक समरपाल सिंह का कहना है कि कालाखेड़ा दि किसान सहकारी चीनी मिल उनके विधानसभा क्षेत्र में आती है। शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो रहा है और उनकी अनदेखी की जा रही है। यह पूरी तरह गलत है। निमंत्रण में अतिथियों के तौर पर भाजपा नेताओं के नाम तो छपवाए गए, लेकिन विधायक होते हुए भी मेरा नाम न होना गलत मानसिकता को दर्शाता है। इस संबंध में गन्ना मंत्री व डीएम को अवगत कराया गया है। यह सब भाजपा नेताओं के इशारे पर हुआ है। मिल प्रबंधन ने मनमानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें