फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर चौक पर लगे बोर्ड पर कालिख लगाई , अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरिया में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर चौक पर लगे उनके बोर्ड पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और एकत्र होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाकर शांत किया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धौरिया में मुख्य चौराहे पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का बोर्ड लगा हुआ है। बुधवार रात को कुछ लोगों ने बोर्ड पर कालिख पोत दी। गुरुवार सुबह को लोगों ने देखा तो रोष फैल गया। घटना से नाराज लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसएसआई सुनील कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। लोगों ने कहा कि ऐसा गांव में पहले कभी नहीं हुआ है। आंबेडकर के नाम के साथ किसी भी तरह से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया आश्वासन दिया कि जल्द ही ऐसा करने वाले लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
हसनपुर। गांव धौरिया में आंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोतने की खबर सुनकर लोगों में रोष फैल गया। हसनपुर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विकास मंच की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नहीं तो आंबेडकर विकास मंच के पदाधिकारी आंदोलन करने के मजबूर होंगे। मंच के महासचिव रामवीर सिंह ने कहा कि इस कृत्य को अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके। इस मौके पर संजीव कुमार, कपिल कुमार, विनोद कुमार, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें