अमरोहा। मुकदमे की पैरवी कर वापस लौट रहे पिता-पुत्री के साथ दामाद व उसके एक साथी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के शेखूपुर माफी का है।
गांव निवासी बुनियाद अली ने अपनी बेटी शमा परवीन की शादी जोया निवासी एक युवक से की थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को दोपहर बुनियाद अली अपनी बेटी शमा परवीन व दो वर्षीय धेवते के साथ न्यायालय से लौट रहे थे। आरोप है कि दामाद ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ जोई के पास उनकी बाइक रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर पर भीड़ इकठ्ठा होते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।