फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की तीन घटनाओं में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। मारपीट तीन घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। तीनों मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहला मामला श्यामपुर गांव का है। यहां नौगावां सादात थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी साबिर शनिवार को तहेरे भाई परवेज और हसन रजा के साथ पुलिया का निर्माण करा रहे थे। निर्माणाधीन पुलिया को पार करने से रोका तो श्यामपुर के दो लोगों ने साथियों के साथ लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में तीनों भाई घायल हो गए।
पीड़ित साबिर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी घटना गंगदासपुर की है। यहां रहने वाले मुस्लिम अहमद के खेत के पास डियोढी गांव निवासी कय्यूम अली का खेत है। मेड़ पर स्थित पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कय्यूम ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुस्लिम को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया है। वहीं शाहपुर गांव निवासी चमन का आरोप है कि कुछ दिन पहले ओमपाल ने 50 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि ओमपाल ने बेटे गुरदीप के साथ मिलकर चमन और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि तीनों मामलों में तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें