फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में सैदनगली बनी पांचवीं नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। शासन द्वारा सैदनगली को नगर पंचायत बनाया गया है। सोमवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में पास हुए प्रस्ताव के बाद से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बड़ी ग्राम पंचायत होने की वजह से सैदनगली को नगर पंचायत बनाने की मांग कई वर्षों से चली आ रही है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उसे यह मांग और तेज हो गई। कुछ समय पूर्व सैदनगली में आयोजित कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र के लोगों ने मिलकर सैदनगली को ग्राम पंचायत बनाने की भी मांग की थी। सैदनगली निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक और क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी के प्रयासों से सैदनगली को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज हुई। करीब एक वर्ष पहले जिला स्तर से सैदनगली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में तब्दील करने का प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों द्वारा शासन को भेजा गया था। जिसे शासन की स्वीकृति भी मिल गई थी लेकिन कुछ सरकारी अनुमति और कागजी उलटफेर के चलते यह सिलसिला थम गया था। हालांकि इसी दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने आपत्तियां भी लगाई थी। लेकिन आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद करीब 1 माह पहले दोबारा से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।जिसे पास कर लिया गया। 15 दिसंबर को ही शासन की ओर से इस का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था। जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने बताया कि सैदनगली को नगर पंचायत बनाया गया है। सोमवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। सैदनगली को मिलाकर जनपद में नगर पंचायतों की संख्या पांच हो जाएगी। इससे पहले जोया, बछरायूं, नौगांवा सादात और उझारी नगर पंचायत है।
विज्ञापन

यह गांव होंगे शामिल सैदनगली, भुलाई, धनसिया, ततारपुर पट्टी, मेहंदीपुर, सब्दलपुर शर्की, चांदपुर, इकोंदा और ककरौआ आदि ग्राम पंचायत शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें