फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से पेंट से भरी पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

विज्ञापन
जोया के नारंगपुर चौराहे पर शुक्रवार की रात शॉट सर्किट से जलने के बाद फिकअप। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। पेंट से भरी पिकअप में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में पिकअप धू-धू कर जलने लगी। घटना से नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। चालक ने पिकअप से कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बुद्धि विहार निवासी कृष्ण कुमार शर्मा पिकअप गाड़ी के मालिक हैं। उनकी पिकअप पर मोहम्मद यासिर चालक है। शुक्रवार को मोहम्मद यासिर मुरादाबाद के रहने वाले कारोबारी अमन भारद्वाज का हापुड़ से पिकअप में पेंट भर कर मुरादाबाद लौट रहा था। रात को करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही पिकअप डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित नारंगपुर चौराहे पर पहुंची, तभी अचानक पिकअप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में पिकअप धू-धू कर जलने लगी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देखकर हाईवे पर अन्य वाहनों के पहिये थम गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। अग्निकांड में पिकअप और उस में रखा लाखों रुपये की पेंट जलकर नष्ट हो गया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि फिकअप मालिक ने शॉट सर्किट से आग लगना बताया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें