फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनएस ने रुकमणी को हराकर जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
डिडौली डीएनएस एकेडमी में फाइनल मैच की विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में खेले जा रहे डीएनएस अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में डीएनएस डिडौली ने रुकमणी बागड़पुर को 14 रन से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच में फाइनल मुकाबला में रुकमणी ने टॉस जीतकर पहले डीएनएस को खेलने के लिए आमंत्रित किया। डीएनएस की टीम 40 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें कप्तान अमित जोशी ने 78, शाहनवाज ने ताबड़तोड़ 36, उजफ ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली। रुकमणी की ओर से गेंदबाज अनुराग ने तीन, गगन पुंडीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुकमणी की पूरी टीम 40 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए गगन पुंडीर ने 60, देव पैसल ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएनएस की तरफ से शाहनवाज ने चार, मोहम्मद अरबाज ने दो विकेट लिए। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में मैन ऑफ द टूर्नामेंट अमित जोशी, बेस्ट बल्लेबाज जव्वाद अली, बेस्ट गेंदबाज मोहम्मद अरबाज को चुना गया। मैन ऑफ द मैच अमित जोशी को चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका निश्चल चहल, शमशाद अल्वी ने निभाई, जबकि योगेश पाल स्कोरर रहे। इस दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए सेकेटेरी विजय गुप्ता, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, अमन लेट, असलम सिद्दीकी, जमाल अहमद, सतेंद्र कुमार, मोहम्मद हसीन (बादशाह), विपुल चौधरी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें