फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बेच रहे थे पानी, दुकान सील

Thu, 19 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
शहर में जहां एक ओर पेयजल समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं दूसरी तरफ आईपीएच और नप की लापरवाही के चलते कई लीटर पानी सड़क पर बर्बाद बह रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मोहल्ला चिल्ला में बिना लाइसेंस पानी बेचे जाने का मामला सामने आया है। मानकों का सत्यापन कराए बगैर पानी के पाउच बेचे जाने की जानकारी पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम सदर की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापामारी की।
विज्ञापन


टीम ने मौके से 3600 पोली वाटर पाउच जब्त करते हुए दुकान को सील कर दिया है। बताया जाता है कि मुरादाबाद के एक प्लांट से पोली वाटर पाउच को लाकर यहां बेचा जाता था। विक्रेता के खिलाफ एफडीए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

जिलाधिकारी को एक व्यक्ति ने मोहल्ला चिल्ला में पॉली वाटर पाउच की पैकिंग किए जाने की सूचना दी। इस पर डीएम वेद प्रकाश ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को छापामारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर प्रवीणा के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला चिल्ला में संजय खंडेलवाल के यहां छापामारी की।
विज्ञापन


मौके पर वाटर पाउच की सीलिंग होती तो नहीं मिली, लेकिन उनकी दुकान टाइप में प्रियांशी ब्रांड नाम के 200 एमएल पॉली वाटर के 3600 पाउच बरामद हुए हैं। टीम के मांगने पर संजय खंडेलवाल इसको बेचने का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। एफडीए टीम ने बताया कि मुरादाबाद के एक प्लांट से पानी के पाउच लाए जाते थे।

टीम के अनुसार ये पाउच शराब की दुकान, होटल आदि पर सप्लाई किए जाते थे। टीम ने पानी के पाउच को जब्त करते हुए दुकान को सील कर दिया है। साथ ही पानी का एक सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजा गया है। विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने तक दुकान सील रहेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें