फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कबड्डी में ज्ञान भारती को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। संकुल स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शिव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्राओं को पराजित किया। विजेता टीम की 14,17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ी छात्राएं जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिव इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. शरद कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त व टॉस उछाल कर की। 14 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोेगिता में शिव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्राओं को
पराजित किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में भी शिव इंटर कॉलेज की छात्राएं ही विजेता रहीं, जबकि 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिद्वंद्वी टीम नहीं आने के कारण शिव इंटर कॉलेज की छात्राओं को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

विजेता टीम की छात्राएं जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। निर्णायक की भूमिका डॉ.बिजेंद्र सिंह ने निभाई और स्कोरर शैलेंद्र कुमार रहे। इस मौकेे पर रेनू ठाकुर, चंचल कुमारी, मोेनिका, नवनीत कुमार, मुकेेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें