फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट पर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शिक्षामित्रों की समस्याओं व मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। सीएम को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। काला दिवस मनाते हुए आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्रों ने समायोजन प्रक्रिया को बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह को दिए ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले शिक्षामित्र रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समायोजन प्रक्रिया निरस्त होने के बाद पूरे प्रदेश में करीब 15 हजार शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी है।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। ज्ञापन में समायोजन प्रक्रिया बहाल किए जाने की मांग की गई। इस दौरान प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक रामवीर सिंह, अरुण कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष सुधीर पोसवाल, जिला प्रभारी विवेक त्यागी, बबीता, रूमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें