फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्द-बुर्द नहीं होने दी जाएगी शिया वक्फ संपत्ति : अली जैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेेश भर में शिया वक्फ संपत्ति की रक्षा करने की जिम्मेदारी शिया वक्फ बोर्ड की है और बोर्ड पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को वह अंजुमन तहफ्फुज-ए-अजादारी के कार्यकारी अध्यक्ष हसन शुजा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का कार्य वक्फ संपत्ति की हिफाजत करना है। बोर्ड को अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का पूरा अहसास है। किसी भी दशा में वक्फ संपत्ति को खुर्द-बुर्द (नष्ट) नहीं होने दिया जाएगा। वक्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कराकर पहले जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के कार्यकाल में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के मामलों की बाबत जानकारी करने पर कहा कि आवश्यकता अनुसार मामले की जांच कराई जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश की वर्तमान राजनीति के बारे में मालूम करने पर कहा कि उनका कार्य सियासत करना नहीं है, बल्कि वक्फ संपत्ति की सही तरह से देखभाल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें