फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूब व उनके समर्थकों को गांव में घुसने नहीं देंगे

Wed, 30 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या व उसके परिजनों तथा अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमों को लेकर तुर्क बिरादरी में भारी गुस्सा है। बुधवार को पाशा के तीजे के दौरान हुई पंचायत में लोगों ने फैसला लिया कि कैबिनेट मंत्री महबूब अली व उनके समर्थकों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। 72 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं किया गया तो बिरादरी सपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। इस बीच लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री को वोट न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


फतेहपुर माफी गांव में आज सुबह हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा का तीजा था, जिसमें आस पड़ोस गांवों के हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। प्रत्येक की जुबां पर हत्या का दर्द था। कैबिनेट मंत्री व उसके रिश्तेदारों पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज न होने और गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे जाने के कारण बिरादरी में गुस्सा था। इसके बाद पंचायत का आयोजन किया गया। बिरादरी के प्रत्येक व्यक्ति के निशाने पर मंत्री व उनके रिश्तेदार रहे। उनके खिलाफ वक्ताओं ने जमकर जहर उगला। साथ ही बिरादरी के लोगों से एकजुट होकर उनको सबक सिखाने की बात कही। 

निर्णय लिया गया कि पाशा की हत्या में अगर 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट दर्ज कर मंत्री व उनके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पूरी तुर्क बिरादरी समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाएगी। महबूब व उनके समर्थकों को किसी भी तुर्क बहुल गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। एक भी तुर्क महबूब को वोट नहीं देगा। उनको मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर हरेक राजनीतिक दल के नेताओं ने बिरादरी को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, पूर्व विधायक मुन्ना आकिल, भाजपा नेता रामसिंह सैनी, बसपा नेता नौशाद अली इंजीनियर, नगर पंचायत चेयरमैन जोया मोहम्मद यामीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, कांग्रेसी नेता सलीम खां एडवोकेट, शमीम अहमद तुर्क, अब्दुल कलाम, अनवर, तसव्वुर हुसैन आदि नेतागण मौजूद थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें