फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से किसान, महिला व छात्रा समेत सात लोगाें की मौत

Tue, 10 Oct 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर/ आदमपुर। बुखार से मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अमरोहा, हसनपुर, आदमपुर, रजबपुर व डिडौली क्षेत्र में बुखार से किसान, महिला व छात्रा समेत सात लोगों की मौत हो गई। एक दिन में हुई सात मौतों से लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। जबकि, बड़ी संख्या में लोग सरकारी व निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

रजबुपर क्षेत्र के गांव चांदनगर निवासी 50 वर्षीय महकार सिंह पुत्र राम सहाय को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दो दिन पूर्व उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई है। इसी क्षेत्र के गांव सुदनपुर निवासी सुनील पुत्र मुख्तियार सिंह की मेरठ की निजी अस्पताल में मौत हो गई। सुनील मैक्स गाड़ी चलाता था। पिछले पांच दिनों से वह बुखार से पीड़ित था। सुनील के दो बच्चे हैं। डिडौली के गांव बुढ़नपुर निवासी बीना देवी पत्नी जयप्रकाश सिंह 40 वर्ष की मुरादाबाद के लाते समय मौत हो गई। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। उधर, आदमपुर के गांव सांथलपुर निवासी साठ वर्षीय किसान विशुपाल को चार दिन पहले बुखार आया था। परिजन उनका उपचार ढबारसी के निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन हायर सेंटर मेरठ ले गए। जहां इलाज के दौरान रविवार की रात किसान की मौत हो गई। हसनपुर के गांव लुहारी भूड़ निवासी नेम सिंह सत्रह वर्षीय बेटी सुरभि को छह दिन से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन रविवार रात मेरठ ले गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतका कक्षा 11 में पढ़ती थी। वह तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी। उधर, गांव नगलिया मुंशी निवासी पैंतीस वर्षीय विष्णु पुत्र राम अवतार को चार दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। गांव अल्लीपुर खादर निवासी चालीस वर्षीय सुनीता पत्नी सतीश को तीन दिन से बुखार आ रहा था। शुरू में परिजनों ने पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार करवाया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई।

एक दिन में डेंगू के 23 मरीज मिले
अमरोहा। बुखार के साथ-साथ डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में 60 रोगी डेंगू आशंकित पहुंचे थे। जिनका रेपिड टेस्ट कराया गया। जिसमें 23 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जिसके साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 155 हो गई है। हर दिन डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के भी होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें