अमरोहा। मोहल्ला दानिशमंदान निवासी शाजिया ने मोहल्ला कुरैशी एक मीनार मस्जिद के पास निवासी शरफुद्दीन और नई पर प्लॉट बेचने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि चार साल पहले मोहल्ला कुरैशी निवासी शरफुद्दीन और नईम से 150 गज का प्लॉट का सौदा 7.30 लाख रुपये में हुआ था। बताया कि पति मोहम्मद यूसुफ ने जेवर बेचकर सात लाख रुपये शरफुद्दीन को दे दिए। बाद में आरोपी बकाया 30 हजार रुपये भी मांगने लगे, लेकिन अचानक घर में हुई परेशानी के कारण पति 30 हजार रुपये नहीं दे पाए। तभी आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री किसी दूसरे को कर दी। लिहाजा शाजिया और उसके पति मोहम्मद यूसुफ ने सरफुद्दीन व नईम से अपने रुपये मांगे तो लौटने से इन्कार कर दिया। इस मामले में शाजिया ने एसपी अमित कुमार आनंद से शिकायत की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में शरफुद्दीन, नईम और कामरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।