हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र के गांव में गंगवार में विजय जुलूस निकालने पर नवनिर्वाचित प्रधान समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन एवं महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। जुलूस में शामिल दो कारें भी बरामद की गई हैं।
मोबीन, यामीन, अनस, नायाब, इंसाफ अली, छोटन, फरायम, तनवीर, वसीम, आरिफ, आमिर, अब्दुल खालिक, सादाब, शेर अली, अजीम, सादाब अली, नादिर, आमिर, फरमान, अरशद, दिलशाद, इमलाक व एक अज्ञात के खिलाफ कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन एवं महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें नवनिर्वाचित प्रधान मोबीन अहमद, नदीम अहमद, वसीम अहमद, मोहम्मद दिलशाद, सादाब, मोहम्मद आरिफ व इंसाफ अली को गिरफ्तार किया गया है। जुलूस में शामिल दो कार भी बरामद की गई हैं।
उधर, हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि गांव बावनखेड़ी में चुनाव जीतने के बाद एक दूसरे पर कटाक्ष कर शांति व्यवस्था खराब करने की आशंका में नवनिर्वाचित प्रधान सदाकत, सादिक, पूर्व प्रधान मोहम्मद नबी व शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।