फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमराला में बिजली से मकान क्षतिग्रस्त, किशोरी घायल, उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से गांव कुमराला बहादुरपुर में एक मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रिश्तेदारी में आई 16 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। वहीं घर में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। शोरशराबा होने पर वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे यह हादसा ब्लाक के गांव कुमराला बहादरपुर में हुआ। यहां मान सिंह प्रजापति का मकान है। पड़ोस में ही रहने वाले भाजपा नेता जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक ही बिजली कड़कने से मान सिंह प्रजापति के मकान की साइड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रिश्तेदारी में आई उनकी भांजी प्रियंका प्रजापति भी घायल हो गई। वहीं घर में रखे बिजली के उपकरण फुंक गए। तेज धमाके की आवाज होने पर घर में भगदड़ मच गई। आसपड़ोस के लोग दहशत में आ गए। वहीं मान सिंह प्रजापति का हजारों रुपये का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गांव में बिजली गिरने की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। घर में सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें