फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कराने के लिए रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लेखपाल कुछ ग्रामीणों से रुपये लेता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया गया था कि वीडियो में दिखाई पड़ रहा लेखपाल ग्राम चकनवाला एहतमाली में तैनात है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक पत्र प्रेषित कर आरोप लगाया था कि आरोपी लेखपाल ने ग्राम समाज की गाटा संख्या 141 से लेकर 148 तक ग्राम समाज की जमीन पर जनपद हापुड़ के चार लोगों को कब्जा करा दिया है। एसडीएम मांगेराम चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेखपाल को दोषी मानते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें