अमरोहा। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को लेकर सक्रिय हुुुआँ। टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सोमवार को विभाग की ओर से मेेगा टीकाकरण का आगाज किया था। बारिश के चलते विभाग की टीकाकरण अभियान फुस्स हो गया। बारिश के चलते लोग घरों से नहीं निकले। जिससे टीकाकरण के लिए डयूटी पर लगाए गए स्वास्थ्य कर्मी दिन भर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। टीकाकरण को लेकर जिले के 194 केंद्रों पर 45000 के सापेक्ष 10282 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। जनपद में महज 22.84 फीसदी लोगों ने ही टीकाकरण कराया। जिससे विभागीय अधिकारियों ने निराशा जताई। सोमवार को कोविड-19 का एक भी केस सामने नहीं आने पर राहत की सांस ली है। विभाग ने 767 लोगों के सैंपल लेकर जांच को नोएडा लैब को भेजे हैं।