फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों में घिरे एसडीएम सदर पर गिरी गाज, पद से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फर्नीचर कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने के बाद गंभीर आरोपों के घिरे एसडीएम सदर विवेक यादव पर गाज गिर गई है। डीएम ने उन्हें पद से हटाकर डिप्टी कलक्टर बनाया है। जबकि डिप्टी कलक्टर विजय शंकर को अमरोहा सदर तहसील का एसडीएम बनाया है। एसडीएम को हटाए जाने की आदेश मिलने से कुछ घंटों पहले मृतक कोराबारी के परिजन डीएम से मिले थे। फिलहाल एसडीएम पर लगे गंभीर आरोपों की जांच एडीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद के मिलक शाहपुर चमरान निवासी फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद जाबिर अली ने बीते शुक्रवार की सुबह अपने दिल्ली उत्तम नगर स्थित घर में पंखे के सहारे फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी। कारोबारी जाबिर ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसके बाद मृतक कारोबारी के भाई मोहम्मद आकिल की ओर से दिल्ली के उत्तम नगर थाने में तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि जाबिर अली ने अमरोहा जिले के अम्हेड़ा में फैक्टरी लगाने के लिए जमीन खरीदी थी। गाटा संख्या 730 के रूप में दर्ज इस जमीन पर फैक्टरी का कार्य शुरू कर दिया था। इस बीच मुरादाबाद के बारादरी निवासी एक शख्स और गाजियाबाद निवासी उसकी बहन ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। जमीन के दाखिल-खारिज में अड़ंगा लगा दिया। जाबिर ने तत्कालीन एसडीएम और कमिश्नर के स्तर पर पैरवी कर अपने हक में दाखिल-खारिज करवाया। लेकिन एसडीएम सदर ने मुरादाबाद के शख्स से नजदीकी रिश्ते निभाते हुए नियम विरुद्ध तरीके से भाई-बहन के पक्ष में आदेश पारित कर दिया। तहरीर में बताया कि एसडीएम विवेक यादव पर पांच लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया। कहा कि एसडीएम ने जाबिर से पांच लाख रुपये लिए लेकिन आदेश भाई-बहन के हक में कर दिया। जाबिर के रकम वापस मांगने पर जेल भेजने की धमकी दी गई। जबकि आरोपी भाई-बहन और उनके गुंडे जाबिर का रास्ता रोककर उत्पीड़न कर रहे थे। वह करोड़ों रूपये की रंगदारी मांग रहे थे। इन हालात से टूटकर जाबिर ने खुदकुशी की है। लिहाजा जाबिर की मौत के जिम्मेदार एसडीएम और आरोपी भाई-बहन है। हालांकि डीएम बीके त्रिपाठी ने एसडीएम पर लगे गंभीर आरोपों की जांच एडीएम को सौंपी है। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम विवेक यादव को पद से हटाकर कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर बनाया गया है। साथ ही डिप्टी कलक्टर विजय शंकर को अमरोहा सदर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें