फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम-सीओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद में पकड़े गए अवैध कारतूस के मामले में अवैध कारतूस सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हसनपुर निवासी प्रतीक सक्सेना के पिता एवं गन हाउस स्वामी सुशील सक्सेना से लगातार तीसरे दिन भी हसनपुर कोतवाली में एसडीएम सुधीर कुमार और सतीश चंद्र पांडे ने पूछताछ की। रिकॉर्ड को बारीकी से चेक किया। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी है। एसडीएम का कहना है कि गन हाउस स्वामी के रिकॉर्ड में कोई खामी नहीं मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कारतूस अमरोहा जनपद के हसनपुर से खरीदे जाने की बात कबूल की थी। आगरा पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताख से इनपुट मिलने के बाद हसनपुर पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कायस्थान स्थित हरदयाल सिंह एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना को हिरासत में लेकर उसके बेटे प्रतीक सक्सेना निवासी मोहल्ला कायस्थान थाना हसनपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी।
इसके बाद शनिवार को फिरोजाबाद जीआरपी की आरोपी प्रतीक को अपने साथ ले गई थी। फिरोजाबाद में दर्ज हुए मुकदमे में प्रतीक वांछित है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। रविवार को तीसरे दिन एसडीएम सुधीर कुमार एवं सीओ सतीशंचद्र पांडेय ने गन हाउस स्वामी को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। रजिस्टर का स्टॉक से मिलान किया।
विज्ञापन

अवैध कारतूस मामले में गन हाउस स्वामी से फिर से पूछताछ की गई है। रिकॉर्ड चेक किया है। जिसमें फिलहाल कोई खामी नहीं दिखी है। जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। दुकान का लाइसेेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी के आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी। -सुधीर कुमार, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें