फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। नौगांवा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रहे दंपती की स्कूटी को नौगांवा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 112 नंबर की पुलिस उनको लेकर सरकारी अस्पताल आई। चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के गांव तालमपुर निवासी राजपाल सिंह (55) मंगलवार की दोपहर अपनी पत्नी शीलादेवी के साथ स्कूटी से नौगांवा सादात की ओर जा रहे थे। ग्राम खंडसाल कलां के पास उनकी स्कूटी को सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना से दंपती की स्कूटी एक पेड़ से जा टकराई। राजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पत्नी की नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें