फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों! ठंड में दो दिन और नहीं जाना होगा स्कूल

Wed, 11 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
महुली में सुबह करीब 10.30 भ्‍ाी धुंध छाई हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने शीतलहर के चलते कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों को अगले दो दिन बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। बेसिक स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों पर भी यह आदेश अमल में जाया जाएगा। इससे बच्चों को सर्दी से राहत मिलेगी। आदेश पर अमल न करने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जिले में शीतलहर के कहर के चलते सर्दी से लोग कांप उठे हैं। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में बच्चों को स्कूल जाने से उनके बीमार होने का खतरा बना हुुआ है। तो कुछ सर्दी की चपेट में आकर बच्चे बीमार हो रहे हैं। प्रशासन को नन्हे- मुन्नों को सर्दी से बचाने की सुध आई है।

मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बच्चों को सर्दी से राहत देने के लिए दस जनवरी और ग्यारह जनवरी तक कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बेेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल, सीबीएसई स्कूल, सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों संचालकों को आदेश पर अमल करना होगा। दो दिन स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश पर अमल न करने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई का कदम उठाया जाएगा। उधर, दो दिन की छुट्टी के आदेश से बच्चों को राहत मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें