अमरोहा। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली का पोर्टल करीब एक सप्ताह तक ठप रहा। वेबसाइट नहीं खुलने और सर्वर एरर के कारण छात्र आवेदन नहीं कर सके।
छात्र विनोद, माही, जितेंद्र, रवि, कृष्णा और सत्यम ने बताया कि वे कई दिनों से साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आवेदन नहीं हो पा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में धीमे इंटरनेट के बीच पोर्टल की समस्या से परेशानी और बढ़ गई। छात्रों को चिंता है कि तकनीकी खराबी के कारण पात्र होने के बावजूद वे छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित न रह जाएं। उन्होंने पोर्टल की समस्या दूर करने के साथ अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की।
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अलका चौधरी ने बताया कि अब पोर्टल काम कर रहा है। बीच में जरूर समस्या रही थी। संवाद