फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेल की नई पटरियों के लिए 71 हेक्टेयर जमीन पर अधिग्रहण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की तैयारी शुरू हो गई है। गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच प्रस्तावित लाइन के लिए अमरोहा के 46 गांवों की 71.39 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जद में आएगी। संबंधित जमीनों की धारा-80 कराने के साथ क्रय-विक्रय और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद-मुरादाबाद, मुरादाबाद-रोजा और रोजा-सीतापुर के बीच कुल 402.78 किलोमीटर लंबी तीसरी-चौथी लाइन प्रस्तावित है। अमरोहा तहसील के 27 गांवों की 48.1182, धनौरा के 14 गांवों की 12.487 और हसनपुर के पांच गांवों की 10.787 हेक्टेयर जमीन परियोजना में शामिल है।
प्रशासन ने प्रभावित जमीनों और गाटों का पूरा ब्योरा रेलवे अधिकारियों से मांगा है, ताकि किसानों की अधिग्रहित होने वाली जमीन स्पष्ट हो सके। तीनों तहसीलों के एसडीएम और सब रजिस्ट्रारों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित किसान अब इन जमीनों की धारा-80 नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन

......
इन गांवों में भूमि होगी अधिगृहीत
अधिग्रहण की जद में गांव काफूरपुर, नरैना कलां, भटपुरा माफी, जलीलपुर मुलकटा, महेशरा, शेखूपुर शुमाली, शाहपुर बुजुर्ग, भानपुर खालसा, अलीपुर भूड़ शुमाली, अफजलपुर गोसाईं, मोहरका, चौबारा, शहबाजपुर डोर, कांकाठेर, ओसिता एहतमाली, जगदेपुर, पायंती कलां, सिरसा मोहन, नौरंगी, मुजफ्फरपुर पट्टी, सिरसा मनिहार, वाजिदपुर, चक्कालीलेट, कासिमपुर जट, लोदीपुर बंजारा, मोढ़ी जट, पृथ्वीपुर कलां, कैलसा, उमर मोहम्मदपुर, अदलपुर ताज, तेलीपुरा माफी, केशोपुर, उमरपुर, धनौरी अहीर, सलेमपुर हामनगर, अमरोहा खास चुंगी, गुलड़िया, खालकपुर खादर, सदलपुर, गफ्फारपुर, धकतोड़ा, चांदनगर समेत कुल 46 गांव शामिल हैं।
-
रेल लाइन चौड़ीकरण में शामिल गांवों की जमीनों की धारा-80 नहीं होगी। क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। जमीनों की गाटा संख्या का मिलान कराया जा रहा है। जिससे सही जानकारी सामने आ सके। अधिग्रहण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

-करमेंद्र सिंह, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें