फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन बनने से बची आला हजरत एक्सप्रेस

Sun, 22 Apr 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला (अमरोहा)। 
विज्ञापन
गजरौला आला हजरत ट्रेन के एचीकोच में धुंआ भरने के बाद रोकी गई ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस शनिवार सुबह 10:45 बजे बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। मुरादाबाद-दिल्ली रेल लाइन पर गजरौला के पास तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन के ए-वन एसी कोच में यात्री द्वारा टॉयलेट के पास रखे डस्टबिन में सिगरेट फेंक देने से आग लग गई। कोच में धुआं भरने से इमरजेंसी अलार्म बज गया। आनन-फानन में ट्रेन को गजरौला में रुकवाया गया। करीब एक घंटा 33 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह बरेली से गुजरात के भुज के लिए आला हजरत ट्रेन संख्या 4311 रवाना हुई थी। आला हजरत ट्रेन का गजरौला में स्टॉपेज नहीं है। 10 बजकर 42 मिनट पर ट्रेन को गजरौला जंक्शन से पास किया गया था। जैसे ही ट्रेन गजरौला जंक्शन पार करने के बाद रेलवे फ्लाईओवर के नीचे पहुंची, ट्रेन के ए-वन एसी कोच संख्या 4060 में धुआं उठने लगा। जानकारी मिलते ही ट्रेन में मौजूद टीटी एके शुक्ला ने चेन पुलिंग कर दी। इमरजेंसी अलार्म बजने के साथ ही ट्रेन रुक गई। एसी कोच से किसी तरह से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। टेक्निकल इंजीनियर ने पूरा कोच चेक किया। पता चला कि ट्रेन में डस्टबिन में जली हुई सिगरेट यात्री द्वारा फेंके जाने की वजह से आग भड़की थी। डस्टबिन के पास खुले छेद की वजह से वायरिंग में भी आग लग गई, जिससे धुआं फैल गया। 11 बजकर 07 मिनट पर ट्रेन को वापस रेलवे स्टेशन पर लाया गया। यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन खड़ी कराई गई। इंजीनियरों की मदद से ट्रेन का फर्श तोड़कर वायरिंग को ठीक किया गया। करीब 12 बजकर 18 मिनट पर ट्रेन को यहां से रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें