प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। किसान को खुशहाल रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
गांव पपसरा में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह के आवास पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक चौधरी चरन सिंह के अलावा समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही किसानों की हर संभव मदद की है।
गरीब किसानों के ऋण माफी के अतिरिक्त गांव को 16 घंटे बिजली दी है, ताकि समय से किसान फसल की सिंचाई कर सके। राजकुमार चौधरी ने कहा कि सपा सरकार ने विकास के जितने काम कराए हैं, वह किसी की सरकार में नहीं हुए हैं। विधायक अशफाक अली खां ने कहा कि हम आदर्शों की लड़ाई लड़ते आए हैं। फिरकापरस्त ताकतों को आगे बढ़ने से रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने भी सरकार के कार्यों को जनता के बीच रखा। नगर पालिका अमरोहा के चेयरमैन अफसर परवेज, नदीम चौधरी, आकिब चौधरी, अलाउद्दीन सैफी, मोहम्मद अशरफ, रवि यादव, टेकचंद सिंह, बनारसीदास, संजीव कुमार, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, चौधरी दिवाकर सिंह, राजेंद्र सिंह, मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता चौधरी चंद्रपाल सिंह व संचालन पीतम सिंह ने किया।