Wicket, Stump, cricket, Out, Bowled
क्रिकेटर मोहम्मद समी ने शनिवार को पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर में शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। पत्नी हसीन जहां के साथ केक भी काटा। क्रिकेटर मोहम्मद समी की मॉडल हसीन जहां के साथ शादी खूब चर्चाओं में रही थी। शादी के वलीमे की दावत मुरादाबाद के एक बड़े होटल में दी गई थी।
मोहम्मद शमी ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर में मनाई। पत्नी हसीन जहां के साथ केक भी काटा। एक वर्ष की बेटी आयरा शमी केक काटते वक्त उनके साथ रही। सालगिरह की पार्टी में आईजी विजय सिंह मीणा, डीएम वेद प्रकाश और पुलिस अधीक्षक डा.एस चनप्पा भी मौजूद रहे। पार्टी में करीब दो से ढाई सौ लोगों के खाने का बंदोवस्त किया गया था।