उझारी। कस्बे के हसनपुर-संभल मार्ग पर आंबेडकर इंटर कॉलेज के निकट होटल पर काम करने वाले कारीगर वसीम (20) की बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जनपद संभल के चौधरी सराय निवासी अफसर अली का बेटा वसीम उझारी के एक होटल पर खाना बनाने का काम करता है। पिछले एक साल से वह लगातार यहां पर रहकर काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर को काम करते समय लोहे की टेबल में बिजली का केबल टकराने के कारण वसीम को करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। होटल स्वामी खुर्शीद ने वसीम की मौत की सूचना उसके परिजनों को फोन पर दी तो परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह के मामले की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
-