फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैरहाजिर चिकित्सक का वेतन रोका

Tue, 19 Aug 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। बैठक में डॉक्टर समर आलम के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही सीएमएस द्वारा उचित मॉनिटरिंग नहीं होने पर स्पष्टीकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव आदि की समीक्षा की। बैठक में डॉ. समर आलम के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। इसी प्रकार ई- कवच अप की मॉनिटरिंग काे सही प्रकार न करने पर डॉ. गौरव गुप्ता और डॉ. अनस पर नाराजगी जताई। कोल्ड चैन प्वाइंट्स की मॉनिटरिंग करते हुए सीएमएस द्वारा उचित मॉनिटरिंग नहीं होने पर स्पष्टीकरण के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जो योजनाएं संचालित हैं, उनका पोर्टल पर अपलोड उचित प्रकार किया जाए। मूल्यांकन ठीक प्रकार हो। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो डीपीएम की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने आभा आईडी, ई -कवच की समीक्षा कर प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। एनआरसी में अधिक से अधिक बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि आयुष्मान योजना के तहत जो पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं, उनके कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। इस दौरान सीएमओ डॉ. सत्यपाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें