फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संगीत के विद्यार्थियों को मिलेगा मंच, होंगी प्रतियोगिताएं

Tue, 19 Aug 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संगीत के विद्यार्थियों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 सितंबर तक होगा। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को ऐसे बच्चों के आवेदन कराने के लिए पत्र लिखा है। प्रतियोगिता का आयोजन चार व पांच सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


अकादमी द्वारा युवा कलाकारों को संगीत के क्षेत्र में मंच उपलब्ध कराया जाता रहा है। माध्यमिक विद्यालयों में संगीत के छात्र-छात्राओं को भी इसमें शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। प्रतियोगिता तीन वर्गों बाल, किशोर व युवा वर्ग के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 11 विषयों पर आधारित होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराना होगा।
प्रतिभागी केवल एक ही संभाग की प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा एमपी सिंह ने बताया मुरादाबाद मंडल के लिए चार सितंबर को शास्त्रीय संगीत व पांच सितंबर को सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें