फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य स्नान को तट पर श्रद्धालुओं का लगा रेला

Sun, 13 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तिगरीधाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर भारत के तिगरी गंगा धाम मेले में मुख्य स्नान सोमवार 14 नवंबर को होगा। पुण्य स्नान को लेकर गंगा तट पर श्रद्धालुओं का रेला चल रहा है। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है, हर कोई तिगरी की ओर दौड़ा चला आ रहा है।
विज्ञापन


कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोई भैंसा-बुग्गी तो कोई अन्य वाहन से हर तरफ भागीरथी के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। हाईवे से लेकर मेला मार्ग तक श्रद्धालुओं से भरे वाहनों की हॉर्न गूंजते रहे। वहीं श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी खूब रही। रविवार रात बारह बजे के बाद गंगा घाट पर मुख्य स्नान शुरू हो गया। 

ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में सप्ताह भर से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ था। मुख्य स्नान के दिन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं का कारवां तिगरी की ओर बढ़ चला है। वहीं रविवार आधी रात से श्रद्धालु पुण्य सलिला में स्नान करने लगे। सोमवार देर शाम तक इसके जारी रहने का अनुमान है। मुख्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं में जोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


हाईवे से शुरू होकर रेलवे फ्लाईओवर, इंद्राचौक, थाना गेट, कुमाराला तिराहा से लेकर तिगरी रोड, भानपुर भाटक से लेकर इंद्रा चौक तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। इससे पहले रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल गजरौला से लेकर तिगरी गंगा मेले तक दिखाई दे रही थी। स्नान के बाद तंबुओं में देशी घी के साथ खिचड़ी का आनंद लिया। खरीदारी की गई। 
विज्ञापन


बच्चों ने बड़ों के साथ हिंडोले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने से बाजारों में रौनक ओर बढ़ती जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें