फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर सलामत चाहिए तो इन सड़कों पर संभल करें चलें

Mon, 10 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
चार दिन में ही उखड़ गई भैंसी पुल की रोड - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
देहात क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिन पर चलना तो दूर वाहन निकालना भी दुश्वार हो गया है। डामर की बनी सड़कें पूरी तरह उधड़ चुकी हैं और जहां तहां गहरे गड्ढे बन गए हैं। एक ओर जहां उनसे वाहन निकालते वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों को बजरी व उबड़ खाबड़ हुए मार्ग से गुजरने में मुसीबत का सामना करना पड़ता है। साफ है कि अगर कोई क्षेत्र की सड़कों से होकर मुख्य मार्गों तक जल्दी पहुंचना चाहे तो उसको देरी होना लाजमी है। सफर आसान नहीं है। 
विज्ञापन


भले ही प्रदेश सरकार इस बार विकास के दम पर चुनावी वैतरणी पार करने की योजना बना रही हो, लेकिन तमाम काम ऐसे हैं, जो सालों बीतने के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। नन्हेड़ा कैलसा मार्ग करीब बीस साल पहले बना था, जिसकी हालत मौजूदा समय में खस्ता है। बरसात के पानी से सड़क गहरे गड्ढों में बदल गई है। अगर कोई तेजी के साथ वाहन से निकलना चाहे तो मुमकिन नहीं है। तेजी से निकलेगा तो निश्चित है कि हादसे का शिकार होगा। जान जाएगी या फिर चालक विकलांग हो जाएगा। 

यही हाल अतिव्यस्त दरियापुर कांठ बाईपास मार्ग का है। ये डामर की सड़क करीब दस साल पूर्व बनी थी। जिस पर आए दिन सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं, जिसके चलते इस रास्ते की सूरत बदल गई है। डामर की सड़क उखड़कर गड्ढो में परिवर्तित हो चुकी है। धीरे-धीरे ही चालक वाहनों को इससे गुजारते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की छोड़िए, जनप्रतिनि भी इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते चालक जान जोखिम में डालकर सफर तय करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


दरियापुर कांठ बाईपास मार्ग को बनाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। शासन ने धनराशि भी अवगमुक्त करा दी है। प्रक्रियाओं के पूरा होते ही काम शुरू होगा। नन्हेड़ा कैलसा मार्ग निर्माण की कार्रवाई भी जल्द पूरी की जाएगी। अशफाक खां, विधायक नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें