फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबी हत्याकांड : हत्यारोपी को वर्दी पहनाकर भीड़ के बीच से निकाल पाई पुलिस

Thu, 05 Feb 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
आरोपी धीरज को लेकर जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमरोहा। पचोकरा मेहरबान अली गांव में बुधवार को महिला की हत्या को लेकर परिजनों व बिरादरी के लोगों में इतना गुस्सा था कि घर में छिपे आरोपी के घर तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ के तेवर देखकर घर में छिपे आरोपी को पुलिस की वर्दी पहनाकर खामोशी से निकाला गया।
विज्ञापन

विवाहिता रूबी की हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी धीरज अपने घर के कमरे में छिप गया था। करीब 4:30 बजे तक पुलिस गुस्साए परिजनों को समझती रही, लेकिन उन्होंने रूबी का शव उठने नहीं दिया। पुलिस को आरोपी धीरज पर ग्रामीणों के हमले का डर सता रहा था और यदि धीरज उनके हाथ लग जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसलिए पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी धीरज को पुलिस के कपड़े पहनाए और चेहरे पर मास्क लगाने के बाद सिर पर पुलिस का हेलमेट लगवाया। इसके बाद पुलिसकर्मी धीरज को अपने साथ ले गए। इस दौरान मृतका रूबी के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन कुछ लोगों ने धीरज को पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए देख लिया था, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान आक्रोशित परिजन धीरज के घर के गेट पर पहुंचे और उसकी शक्ल दिखाने की बात कही। धीरज के सकुशन थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें