फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रयोग में आने से पहले ही कूड़ा हो गया आरआरसी सेंटर

Sat, 15 Feb 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शासन की कूड़ा निस्तारण योजना जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव छपना में बनाया गया आरआरसी सेंटर प्रयोग में लाने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गंगेश्वरी ब्लाॅक क्षेत्र के गांव छपना में पंचायती राज विभाग के कार्यों में मानकों को अनदेखा किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के प्रति भी जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं। गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। इसे अभी प्रयोग में भी नहीं लाया जा सका है। इससे पहले ही आरआरसी सेंटर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोस्ट पिट (खाद के गढ्ढे) के बीच का फर्श चटककर जमीन में धंस गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी विभागीय अधिकारियों से की है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मानकों की अनदेखी के चलते आरआरसी सेंटर को तैयार कराया गया। जिसके कारण यह जगह-जगह से चटक गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पारूल सिसोदिया का कहना है कि मामले की जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें