फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु कारोबारी के घर तीन लाख का डाका

Wed, 14 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना के गांव बीलना में पशु व्यापारी के घर सोमवार आधी रात के बाद सात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। छत के सहारे घर में घुसे बदमाशों ने परिजनों के बंधक बनाकर एक ओर बिठा दिया।
विज्ञापन


हथियारों के बल पर अलमारी खोलकर डेढ़ लाख नगद, 80 हजार का सोना, एलसीडी समेत लगभग तीन लाख का माल लूट लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और लौट आई। पुलिस को तहरीर दी गई है।

चांदपुर के मूल निवासी पशु व्यापारी शकील कुरैशी पुत्र राशिद कुरैशी आठ साल पहले नौगावां सादात के गांव बीलना में बस गया था। सोमवार को परिजन खाना खाकर घर में सो रहे थे। रात डेढ़ साथ हथियारबंद बदमाश पड़ोसी झलुआ के मकान के सहारे शकील के मकान की छत पर चढ़ गए। वहां से जीने के सहारे घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


इसके नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को अपने कब्जे में ले लिया और एक स्थान पर बैठा दिया। शकील ने  बताया कि उनके नौ बच्चो में एक अदान टीवी दख रहा था। परिजनों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख कर नगदी के बारे में पूछा। इसके बाद आलमारी का चाभी ले ली।

अलमारी से डेढ़ लाख की नगदी और 80 हजार के सोने के जेवर लूट लिए। इसके बदमाशों ने एलसीडी और अन्य कीमती सामान समेत तीन लाख का माल लूट दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी रात में मौका मुआयना कर लौट आई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें