फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया-सुन्नी आमने-सामने, पथराव और फायरिंग

Wed, 14 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में र‌विवार को जामा मस्जिद के पास मोहल्ला हक्कानी में शिया-सुन्नी के बीच पथराव के बाद गश्त करती पुलिस और सड़क पर पड़े पत्थर। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार रात युवकों के दो पक्षों में पैसों को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार सुबह बड़ा रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट को लेकर शिया और सुन्नी आमने सामने आ गए। जामा मस्जिद के पास मोहल्ला हक्कानी में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस के सामने भी भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


हालात संभालने के लिए पर पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद किसी तरह स्थिति नियंत्रित हुई। सात घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। दोनों ओर से सात नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

शहर के नौबतखाना मोहल्ला निवासी युवक जावेद बाइक से अपनी बहन के घर कुर्बानी का गोश्त पहुंचाने जा रहा था। हक्कानी मोहल्ले में इमामबाड़े के पास उसे एक परिचित मिल गया। दोनों ने एक दूसरे को ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी। इसी बीच आए  वहां एक युवक मौजिज से उसकी कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मारपीट होती देख शिया समुदाय के कई युवक आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि मिलकर जावेद की पिटाई कर दी। चूंकि हक्कानी मोहल्ला शिया और सुन्नी मिश्रित आबादी वाला है, लिहाजा जावेद के साथ विवाद की सूचना मिलते ही सुन्नी समुदाय के लोग भी आ गए। दोनों ओर से कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। इसी बीच पथराव शुरू हो गया, जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जामा मसजिद से लेकर हक्कानी मोहल्ले के इमामबाड़ा तक हजारों की भीड़ लग गई। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।

शिया और सुन्नी समुदाय के बीच पथराव और फायरिंग की सूचना पर हरकत में आए कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ में से कुछ युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया। हवाई फायरिंग कर खदेड़ा।

लाठीचार्ज से सुन्नी समुदाय के लोगों में रोष पैदा हो गया। कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एसडीएम सदर प्रवीणा, सीओ सिटी शील कुमार लोगों के बीच पहुंचे। गुस्साए लोगों को समझाया, मगर भीड़ शांत नहीं हुई। अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह पुलिस बल लेकर भीड़ के बीच पहुंचे। लोगों को समझाकर तथा विवाद के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उग्र लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें