फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: डेरी संचालक के घर में डकैती, नकदी-जेवर सहित लाखों की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने पीटकर किया घायल

Sun, 01 Aug 2021 05:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

हथियारों से लैस छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रजबपुर में बदमाशों ने डेयरी संचालक को बंधक बनाकर घर से नकदी और जेवरात सहित लाखों का सामान लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जबकि घर परिसर में खड़े पिलखन के पेड़ से बांध दिया। 

विज्ञापन


हथियारों से लैस छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित परिवार से चोरी की तहरीर ली है। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

लूटपाट की यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के तुकलाबाद की है। यहां पर स्व. मदनपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे आकाश और विकास हैं। आकाश की शादी हो चुकी है, उसकी पत्नी राजबाला भी साथ रहती है। आकाश गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है। 
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक शनिवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया था। सास-बहू घर में नीचे सो रही थी, जबकि दोनों भाई छत पर सो रहे थे। रात्रि में करीब डेढ बजे आकाश शौच के लिए नीचे आया था। जैसे ही वह शौचालय की तरफ पहुंचा तभी तमंचों से लैस दो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। उसे कपड़े और रस्सी से पिलखन के पेड़ से बांध दिया। 

उसके बाद बदमाशों ने घर के कमरे में रखी 1.50 लाख रुपये की नकदी और तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पाजेब, एक मंगलसूत्र और चेन लूट ली। इसके बाद पांच बदमाश गेट खोल कर निकल गए, जबकि एक बदमाश गेट बंद कर दीवार से कूदकर भागा। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित डेयरी संचालक ने शोर मचाया तो घर में सो रही परिजनों की आंख खुल गई। 

शोर सुनकर थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित परिवार से चोरी की घटना की तहरीर ली है। वहीं बदमाशों की पिटाई से पीड़ित डेयरी संचालक को गुम और खुली चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें