फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 लाख से सड़के के गड्ढों को भरेगी पीडब्ल्यूडी00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के गड्ढे को भरने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत जिले के विभिन्न इलाके की सड़कों का 64 लाख में गड्ढा मुक्त किया जाएगा। शहर और देहात के सड़कों की बदहाली दूर होगी। काम पूरा कराने के लिए 10 महीने की अवधि है। ऐसे में अब शहर के टीपी नगर पुलिस चौकी के आगे सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कई जगहों पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। इसके चलते वाहनों में स्पीड कम हो जाती है। चार सहायक अभियंता के कार्य क्षेत्रों के स्टेट हाईवे, प्रमुख जिला सड़क (एमडीआर), अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) के अलावा शहरी, ग्रामीण सड़कों के गड्ढे को बेहतर बनाया जाएगा। इसमें 16 लाख रुपये प्रत्येक सहायक अभियंता के कार्यक्षेत्र में खर्च होगा। इसके तहत इन सड़कों पर पैच वर्क कराया जाएगा। एक जून की शाम पांच बजे तक टेंडर फॉर्म को अपलोड कर सकते हैं। घोषणा पत्र नहीं लगाने पर टेंडर फॉर्म स्वीकृत नहीं होगी। वहीं दो जून को दोपहर 12.30 बजे तकनीकी बीड खोली जाएगी। इसके बाद अर्ह फर्म की वित्तीय बीड खुलेगा। मालूम हो कि शहर के टीपी नगर पुलिस चौकी से आगे बिजनौर रोड पर कई जगहों पर सड़क टूट गई है। इसके चलते वाहन चालकों की स्पीड कम हो जाती है। अब पैच वर्क का टेंडर निकलने से सड़क की बदहाली दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें