फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और जोया में 2.73 करोड़ से आरसीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर और जोया के कई मोहल्लों की गलियां और सड़कों को सीमेंट कंक्रीट के साथ ही इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरु हो गई है। इनके निर्माण पर कुल 2.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। डीएम की स्वीकृति के बाद कमिश्नर मुरादाबाद के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। गली और सड़क बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर, जोया और विनियमित क्षेत्र के गांवों में मकान और अन्य कॉमर्शियल निर्माण कराने पर नक्शा स्वीकृति जरूरी है। इसके लिए भू स्वामी को नियत प्राधिकारी/एसडीएम कार्यालय में इसके लिए मानचित्र और विकास शुल्क जमा करना होता है। डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर नियत प्राधिकारी कार्यालय ने विकास शुल्क से काम कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों में सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएगी। इसमें सात प्रमुख काम शहर के विभिन्न मोहल्ले और जोया में कराए जाने हैं। गलियों की सड़कों के निर्माण के लिए मोहल्लों के लोगों ने कई बार नगर पालिका में फरियाद की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें