फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर हादसे में रिटायर्ड इंजीनियर और उनकी पत्नी की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर हुए हादसे में हल्द्वानी के रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर अखिल गुरु रानी (75) की मौत हो गई। उन्होंने फरीदाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी की भी कुछ देर बाद माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अखिल गुरु रानी गोरखपुर वार्ड नंबर 19 हल्द्वानी नैनीताल के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी भावना के अलावा दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित बेटी फरीदाबाद में रहती है। पुलिस के मुताबिक अखिल गुरु रानी शनिवार को अपनी पत्नी भावना के साथ कार में सवार होकर फरीदाबाद में बेटी से मिलने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सीएल गुप्ता फैक्टरी के सामने पहुंची, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में अखिल गुरु रानी और उनकी पत्नी भावना घायल हो गईं। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और दंपती को फरीदाबाद ले गए। इलाज के दौरान अखिल गुरु रानी की मौत हो गई। हल्द्वानी निवासी उनके पड़ोसी हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि अखिल की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें