फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज में कार और पांच लाख रुपये के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रह रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के याहियापुर निवासी हरपाल सिंह ने अपनी बेटी नेहा उर्फ नीतू की शादी 25 फरवरी 2020 को बिजनौर जनपद के बूचा नगला निवासी हरेंद्र सिंह के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। वह दहेज में कार और पांच लाख रुपये के लिए नेहा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार देने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। विवाहिता की सूचना पर मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति हरेंद्र, सास पिन्तरेश, देवर निपेंद्र सिंह, ससुर धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, नंदरूप सिंह और दुष्यंत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें