फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शफातपोता निवासी मोहम्मद अहमद की बेटी हुमा की शादी 12 जून 2015 को मोहल्ला मच्छरट्ठा निवासी हारून के साथ हुई थी। विवाहिता मोहल्ला हयातनगर बेरियान में किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि 11 अगस्त की रात करीब दस बजे ससुराल वाले घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर पिटाई की। ससुराल वालों ने दहेज में एक मकान की मांग की। विवाहिता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, तभी पति हारुन ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई है। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति हारुन, अनीस, शहनाज और जमाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें