फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के ठेकेदार से मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध प्लांट की नीलामी प्रक्रिया में शामिल गाजियाबाद के ठेकेदार से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में इकोंदा मार्ग स्थित एक दुग्ध प्लांट पर बुधवार को कंडम हो चुके सामान की नीलामी हुई थी। जिसमें गाजियाबाद जिले के कविनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी जनार्दन शर्मा भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुए थे। नीलामी प्रक्रिया के दौरान वहां मौजूद ठेकेदारों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद प्लांट के सुरक्षा गार्ड और अन्य ठेकेदारों ने जनार्दन शर्मा के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रायफल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। जनार्दन ने पुलिस फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका फोन तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल जनार्दन शर्मा को जोया की सीएचसी में भर्ती कराया था। शनिवार को एसओ सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर हितेंद्र, जितेंद्र, मनीष कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें